झारखंड चुनाव एग्जिट पोल अपडेट
आजतक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल्स के मुताबिक़ २०१९ के लोकसभा चुनावों में झारखंड में एक बार फिर से मोदी सरकार की लहर काम करती दिख रही हैं. २०१४ के चुनावों में १४ में से १२ सीटें अपने खाते में डालने वाली बीजेपी के लिए इस बार भी १२ या १३ सीटों के ऊपर उसकी जित का समीकरण बैठता हुआ दिख रहा हैं.
सिट बाय सिट किस पार्टी को लीड मिलने की उम्मीद हैं वो आप निचे के टेबल में देखें:
सिट | पार्टी |
कोडरमा | बीजेपी |
खूँटी | बीजेपी |
गिरिडीह | आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन |
गोड्डा | बीजेपी |
चतरा | बीजेपी |
जमशेदपुर | बीजेपी |
दुमका | बीजेपी |
धनबाद | बीजेपी |
पलामू | बीजेपी |
राँची | बीजेपी |
राजमहल | बीजेपी |
लोहरदगा | बीजेपी |
सिंहभूम | बीजेपी और कोंग्रेस के बिच कांटे की टक्कर |
हजारीबाग | बीजेपी |
इंडियन लोकसभा असेम्बली में झारखंड की १४ सीटें हैं और वो चुनिन्दा ऐसे राज्यों में सुमार हैं जहाँ की जनता को चुनाव और पोलिटिक्स में रूचि भी हैं. ये नक्सल प्रभावित स्टेट हैं और उसका भी बहुत इफेक्ट चुनावों के ऊपर देखने को मिलता हैं.
इस बार के इलेक्शन में बहुत सी बड़ी इंडियन लेवल की और रीजनल पार्टियां झारखंड चुनावों में हिस्सा ले रही हैं. वो पार्टीयाँ हैं, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कोंग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट), राष्ट्रिय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, तृणमूल कोंग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया, नेशनल कोंग्रेस पार्टी, आल इंडियन फॉरवर्ड ब्लोक, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), झारखंड पार्टी, झारखंड पीपल्स पार्टी और अखंड झारखंड पीपल्स फ्रंट.
२०१४ चुनाव के रिजल्ट
बीजेपी का घोडा जो मोदी लहर के ऊपर सवार था उसका लाभ झारखंड में भी खूब मिला पार्टी को. १४ में से १२ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट्स ने जित हांसिल की. और बाकी की दो सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास गई. बीजेपी की ये जित अहम् इसलिए हैं क्यूंकि २००० में इस राज्य के गठन होने के बाद २००४ में हुए चुनावों में उसके पास केवल एक सिट थी.
२००९ के चुनावों में भले ही कोंग्रेस की यूपीए अलायन्स ने जित हांसिल की हो लेकिन भाजपा ने तब यहाँ झारखंड में ८ सीटें जीती थी. मतलब की पार्टी का प्रदर्शन चुनाव ब चुनाव ऊपर ही जा रहा हैं. शायद यही वजह हैं की अमित शाह को इस बार भी झारखंड से कुछ ऐसी ही उम्मीदें भी हैं.
सिट | विजेता कैंडिडेट | पार्टी |
कोडरमा | रविन्द्र कुमार राय | भाजपा |
खूँटी | करिया मुंडा | भाजपा |
गिरिडीह | रविन्द्र कुमार पाण्डेय | भाजपा |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | भाजपा |
चतरा | सुनील कुमार सिंह | भाजपा |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | भाजपा |
दुमका | शिबू सोरेन | झारखंड मुक्ति मोर्चा |
धनबाद | पशुपतिनाथ सिंह | भाजपा |
पलामू | विष्णु दयाल राम | भाजपा |
राँची | राम टहल चौधरी | भाजपा |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | झारखंड मुक्ति मोर्चा |
लोहरदगा | सुदर्शन भगत | भाजपा |
सिंहभूम | लक्ष्मण गिलुवा | भाजपा |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | भाजपा |
२०१९ का चुनावी शेड्यूल:
झारखंड में चुनाव आखरी ४ फेज यानी की ४, ५, ६ और ७ में होगा जिसका विस्तृत शेड्यूल आप निचे के टेबल में देख सकते हैं:
फेज | सिट | मतदान की तारीख |
४ | चतरा, लोहारदगा, पलामू | २९ अप्रेल |
५ | कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग | ६ मई |
६ | गिरीडीह, धनबाद, जमशेद्पुर, सिंहभूम | १२ मई |
७ | राजमहल, दुमका, गोड्डा | १९ मई |
अभी तक यहाँ ११ सीटों पर मतदान हो चूका हैं और आखरी फेज में ३ सीटों पर मतदान होना अभी बाकी हैं. चौथे फेज में झारखंड का वोटर टर्नआउट ६४.९७% रहा. पांचवे फेज में हुए वोटिंग प्रतिशत का आधिकारिक डाटा हमारे पास उपलब्ध नहीं हैं. छठे फेज में यहाँ ६५.२% मतदान हुआ.
२३ मई को बाकी सभी स्टेट के रिजल्ट के साथ यहाँ इस पेज पर आप के लिए झारखंड लोकसभा चुनाव का सिट बाय सिट रिजल्ट अपडेट किया जाएगा. आप यदि यहाँ के लोकल चुनावों में रूचि रखते हैं तो अभी इस पेज को बुकमार्क कर लें ताकि २३ मई के रिजल्ट वाले दिन इधर उधर खोजबीन ना करनी पड़े.